Bigg Boss 19 : खान सर एक ऐसी फेमस पर्सनालिटी हैं जिन्हे अब हर कोई जानता है। उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ चुकी है कि अब बिग बॉस की टीम उन्हें अपने शो का हिस्सा बनाना चाहती है। उन्हें आने वाले सीजन के लिए आधिकारिक निमंत्रण मिला है। जब खान सर ने ये बात अपनी क्लास में बताई, तो छात्रों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। खान सर इन बिग बॉस टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
खान सर ने अपनी हालिया क्लास के दौरान बताया कि उन्हें बिग बॉस की टीम ने फिर से कॉल किया है। वो लोग उन्हें अपने घर में रहने के लिए बुला रहे हैं। स्टूडेंट्स के साथ हुई इस बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इसमें खान सर बिग बॉस को लेकर कई मजेदार बातें करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि यह लगातार तीसरा साल है जब बिग बॉस की टीम उन्हें शो में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल करने के लिए संपर्क कर रही है। खान सर ने बताया कि पिछले तीन सालों से उन्हें बिग बॉस से ऑफर मिल रहा है, लेकिन हर बार उन्होंने विनम्रता से इनकार कर दिया।
जब छात्रों ने खान सर को बिग बॉस में जाने की सलाह दी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “फिर तुम लोगों को पढ़ाएगा कौन?” इस पर छात्रों ने मजाक में कहा, “वहीं से लाइव क्लास लीजिएगा।” इस पर खान सर हंसते हुए बोले, “बिग बॉस में क्या होता है, हमें तो आज तक समझ ही नहीं आया।” छात्रों ने जवाब दिया कि “बिग बॉस में तो सिर्फ लड़ाई-झगड़े होते हैं।” इस पर खान सर ने मजाक में पूछा, “लड़ाई मुंह से होती है या हाथ से? मुंह से लड़ने में तो मजा ही नहीं आता।”
जब एक छात्रा ने कहा कि अगर मारपीट करेंगे तो शो से बाहर कर देंगे, तो हँसते हुए खान सर बोले, “जो हमें बाहर निकालेगा, पहले उसी को मारेंगे।” इससे ज़्यादा नहीं होना फेमस जब छात्रों ने ज़िद की कि वे शो में जाएं, तो खान सर ने साफ मना करते हुए कहा, “अरे बाबू, वो सब चीज़ें हमको समझ में नहीं आतीं। हमें फिल्मों या ग्लैमर में कोई दिलचस्पी नहीं है।” उन्होंने ये भी बताया कि जब बिग बॉस की टीम ने पूछा कि क्या आपको शो के बारे में कुछ पता है, तो उन्होंने जवाब दिया, “नहीं, हमें नहीं पता कि लोग वहां जाते क्यों हैं।”
