Bollywood News : ‘गदर 2’ और ‘जाट’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद सनी देओल अब हिंदी सिनेमा के सबसे भरोसेमंद और पावरफुल एक्टर्स में गिने जा रहे हैं। 2025 में उनके पास ‘बॉर्डर 2’, ‘लाहौर 1947 ‘ और ‘रामायण: पार्ट वन’ जैसी बड़ी फिल्में हैं। और अब एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि सनी देओल की फिल्म लिस्ट लगातार बड़ी होती जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, सनी देओल पहली बार एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ एक बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर में नजर आएंगे।
एक सूत्र ने बताया, “अभी तक बिना टाइटल वाली इस एक्शन थ्रिलर फिल्म से सनी देओल और एक्सेल एंटरटेनमेंट की पहली बार साझेदारी होगी। दोनों के बीच लंबे वक्त से बातचीत चल रही थी और अब एक हाई-कॉन्सेप्ट, बड़े बजट की एक्शन फिल्म पर काम करने को लेकर दोनों ही काफी उत्साहित हैं। सनी को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है और वो फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश हैं।”
सूत्र ने ये भी बताया कि इस फिल्म से बालाजी डायरेक्शन में डेब्यू करेंगे, जो तमिल की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में असिस्टेंट और एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। जानकारी मिली है कि यह फिल्म दिसंबर में फ्लोर पर जाएगी और फिलहाल टीम इसे बड़े पर्दे के हिसाब से भव्य रूप देने की तैयारी में जुटी है।
