Bollywood News : अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक हैं। बीते कुछ वक्त से दोनों के तलाक की खबरें भी सोशल मीडिया पर तेज थीं, लेकिन कपल ने एक साथ स्पॉट हो कर यह साबित कर दिया कि तलाक की खबरें सरासर झूठी हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भले ही तलाक ना ले रहे हों, लेकिन अभिषेक बच्चन पहले की तरह ऐश्वर्या को सपोर्ट नहीं करते दिखते हैं। पिछले साल ना तो अभिषेक ने पत्नी ऐश्वर्या को जन्मदिन पर कोई इंस्टा पर पोस्ट किया था और ना ही इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में वह ऐश्वर्या के साथ नजर आए।
दोनों के बीच की ये दूरी देखकर फैन्स बस उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों के बीच सब ठीक हो। दोनों के कई वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते हैं। फिलहाल तो हाल ही में दोनों का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक ऐश्वर्या को लेकर और उनकी आदतों को लेकर बात करते नजर आते हैं।
पहले तो करण ऐश्वर्या से पूछते हैं कि बॉलीवुड में कौन सा खान ज्यादा बेस्ट है। इसपर ऐश्वर्या कहती हैं कि सिर्फ बच्चन ही छाए रहते हैं। और मेरा नाम बच्चन है खान नहीं। इसके बाद करण अभिषेक बच्चन से पूछते हैं कि पत्नियों को पतियों के बारे में क्या नहीं पता होना चाहिए। इसपर वह कहते हैं कि उनको नहीं पता है। और उनको यह भी पता होना चाहिए कि वह हमें हर चीज में ज्ञान ना दें।
इसके बाद करण अभिषेक से पूछते हैं कि आपको ऐश्वर्या कौन सी हरकत ज्यादा इरीटेट करती है। इसपर अभिषेक कहते हैं कि वह ऑर्गनाइज्ड नहीं रहती हैं। वह थोड़ी अव्यवस्थित रहती हैं। अभिषेक बच्चन के इतना कहने पर ऐश्वर्या का चेहरा उतर जाता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का ये थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट किए हैं। किसे ने लिखा- ऐश्वर्या थक चुकी है अपने इन लॉज़ को इंप्रेस करते-करते। पर कोई मतलब नहीं है। वह फेल हो गई। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-शो पर ऐश्वर्या के लिए ऐसा नहीं बोलना चाहिए था।
