Kathal A Jackfruit Mystery : ‘कटहल: अ जैकफ्रूट मिस्ट्री’ ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार जीतकर न सिर्फ फिल्म जगत को गौरवान्वित किया है बल्कि उन कहानियों को भी आवाज़ दी है जो भारत के दिल से निकलती है।
इस सम्मान के लिए हम दिल से आभारी हैं। हमारे प्रतिभाशाली निर्देशक यशोवर्धन मिश्रा और उनके सह-लेखक अशोक मिश्रा को दिल से बधाई, जिन्होंने इतनी धारदार, मौलिक और इंसानियत से भरी कहानी रची। हमारे प्रोड्यूसिंग पार्टनर्स एकता कपूर और शोभा कपूर (बालाजी टेलीफिल्म्स) का विशेष धन्यवाद।
हमारी भरोसेमंद प्लेटफॉर्म पार्टनर नेटफ्लिक्स इंडिया, और वहां की शानदार टीम – मोनिका शेरगिल, रुचिका कपूर शेख, और उन दो खास लोगों को धन्यवाद जिन्होंने इस सफर की शुरुआत की – प्रतीक्षा राव और अंकिता सिंह। मेरे को-प्रोड्यूसर अचिन जैन और सिख्या एंटरटेनमेंट की पूरी टीम – आप लोगों के बिना यह फिल्म संभव नहीं हो पाती।
आपका साथ और विश्वास हमारे लिए अनमोल है। और हमारी लीड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा – महिमा का किरदार आपने जिस खूबसूरती और सादगी से निभाया, उसने दिल जीत लिया। आपने इस किरदार में जो गहराई, गर्मजोशी और मजबूती दिखाई, वो काबिले-तारीफ है। इस कहानी को इतनी गरिमा और सच्चाई के साथ आगे ले जाने के लिए धन्यवाद।
