Son Of Sardaar 2 : अजय देवगन की नई फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। एक ही दिन रिलीज हुई सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ से कड़ी टक्कर के बावजूद, ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने पहले ही दिन ज्यादा कमाई की और अपनी मौजूदगी साबित कर दी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को करीब 7.25 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन यानी शनिवार को कलेक्शन थोड़ा और बढ़ा और फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपये जुटाए। इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
इस बार अजय देवगन फिर से अपने पुराने किरदार जसविंदर ‘जस्सी’ सिंह रंधावा के रोल में वापसी कर रहे हैं। जस्सी अपनी तलाकशुदा पत्नी से मिलने स्कॉटलैंड जाता है। वहां वह दो पंजाबी परिवारों के झगड़े में फंस जाता है। इसी बीच उसकी मुलाकात होती है राबिया (मृणाल ठाकुर) से, जो एक पाकिस्तानी डांस ट्रूप की लीडर है और जिसे उसका पति (चंकी पांडे) छोड़ चुका है। कहानी तब और मजेदार हो जाती है जब जस्सी को अपनी सौतेली बेटी की शादी करवाने के लिए खुद को फौजी साबित करना पड़ता है! कहानी में भरपूर कॉमेडी, इमोशनल पल और फैमिली ड्रामा है जो दर्शकों को एंटरटेन करता है।
