Udita Goswami : इमरान हाशमी की ‘अक्सर’ और ‘ज़हर’ से मशहूर हुई ये एक्ट्रेस आजकल फिल्म इंडस्ट्री छोड़ कर संगीत की दुनिया में जी रही हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो ‘सैयारा’ गाने को रीमिक्स करके विदेशी पार्टियों में बवाल काट रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं।
ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘अक्सर’ और ‘जहर’ में नजर आईं उदिता गोस्वामी हैं। ‘झलक दिखला जा’ और ‘अगर तुम मिल जाओ’ जैसे गानों से उस वक्त धमाका करने वाली उदिता गोस्वामी फिलहाल डीजे बजा रही हैं और विदेश से उनका ये वीडियो सामने आया है। उदिता गोस्वामी ने खुद इस वीडियो को साझा किया है जिसमें वो सैयारा गाने को रीमिक्स करके लोगों थिरकने पर मजबूर कर रही हैं।
बता दें कि सैयारा के निर्देशक मोहित सूरी ही उदिता गोस्वामी के पति हैं। उदिता ने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन लिखा, ”तो ये कल रात हुआ, पहली बार ‘सैयारा’ बजाया और मुझे लगता है कि ये काफ़ी ज़बरदस्त था!” वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में जितनी खुश दिख रही हैं लोग उतना ही हैरान रह गए हैं। लगातार सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स आ रहे रहैं।
