Bigg Boss 19 : सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाले शो बिग बॉस का सीजन 19 इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। बता दें कि शो इसी महीने 24 तारीख को ऑन एयर होने जा रहा है। फैन्स इस शो के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस बार का शो काफी खास होने वाला है क्योंकि इस बार एक से बढ़कर एक सितारे शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। बता दें कि फैन्स यह जानने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं कि आखिर बिग बॉस सीजन 19 में कौन बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाला है।
बता दें कि तारक मेहता का खास हिस्सा रह चुकीं हसीना जेनिफर मिस्त्री का नाम बिग बॉस सीजन 19 को लेकर जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि जेनिफर मिस्त्री इस शो का हिस्सा बन सकती हैं, लेकिन बढ़ती अफवाहों को सुन जेनिफर मिस्त्री ने कहा कि बिग बॉस का उनके पास ऑफर आया था, लेकिन इस साल नहीं पिछले सीजन के लिए। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें पिछले साल अप्रोच किया गया था, लेकिन इस साल उनके पास मेकर्स का कोई कॉल नहीं आया है।
