Bollywood News : आज यानी 4 अगस्त को अरबाज खान का जन्मदिन है। कल यानी 3 अगस्त को अर्पिता खान का बर्थडे था। इन दोनों के लिए कल रात एक पार्टी रखी गई, जिसमें इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे पहुंचे। अरबाज भी अपनी प्रेग्नेंट पत्नी शूरा खान के साथ इस इवेंट में नजर आए।
आपको बता दें, शूरा खान की प्रेग्नेंसी की खबरें काफी समय से उड़ रही थीं, उन्होंने भी इस खबर को मीडिया के सामने ना लाने के कई जतन किए लेकिन जब उनका बेबी बंप पूरी तरह से दिखने लगा, तब जाकर उन्होंने इसे कैमरे से छिपाना बंद कर दिया और खुलकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। शूरा मीडिया के सामने पहले भी कई बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर चुकी हैं और एक बार फिर वो देर रात हुई बर्थडे पार्टी में अपना बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
शूरा के साथ अरबाज खान नजर आए। एक तरफ जहां शूरा ब्लैक पैंट और ब्लैक ब्लेजर में नजर आईं तो दूसरी तरफ अरबाज ने ऑल डेनिम लुक में अपने लुक को कूल रखा। दोनों साथ में अच्छे लग रहे थे लेकिन इस वीडियो में अरबाज का वजन काफी बढ़ा हुआ लग रहा था, जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।
एक तरफ शूरा अपने प्रेग्नेंसी ग्लो की वजह से काफी खूबसूरत लग रही थीं, वहीं दूसरी तरफ लगता है इस खुशी का रंग अरबाज पर भी चढ़ गया है क्योंकि काफी ज्यादा हेल्दी होते दिख रहे हैं। अरबाज का बढ़ा वजन देखकर कुछ यूजर पूछने लगे कि आखिर प्रेग्नेंट कौन है? शूरा… या अरबाज?
