Bollywood News : टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरने वाली हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। अभी तक ऐसी अफवाहें उड़ रही थीं कि हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया के रिश्ते में दरार आ गई है और हंसिका अपने घर लौट गई हैं, लेकिन यह अभी तक एक अफवाह ही बताई जा रही थी क्योंकि ना तो हंसिका की तरफ से कोई रिएक्शन आया था और ना ही सोहेल ने कुछ कंफर्म किया था।
लेकिन अब हंसिका मोटवानी की तरफ से पहला रिएक्शन देखने को मिल रहा है। हंसिका मोटवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा सबूत दिया है जिससे लोगों के होश उड़ गए हैं। उन सबूतों को देखने के बाद लोगों को लगने लगा है कि दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गई हैं।
दरअसल जब से हंसिका मोटवानी के तलाक की अफवाह उड़ी तब से उनका इंस्टाग्राम चर्चाओं में रहा। वहीं जब हाल ही में हंसिका मोटवानी का इंस्टाग्राम देखा गया तब फैन्स को झटका लगा क्योंकि हंसिका के इंस्टा पोस्ट पर सोहेल के साथ उनकी कोई भी तस्वीर नजर नहीं आई। यहां तक की उनकी शादी की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर नजर नहीं आ रही हैं।
बता दें कि हंसिका मोटवानी सोहेल के साथ हर दूसरी पोस्ट शेयर करती थीं। वहीं लंबी स्क्रॉलिंग के बाद भी हंसिका मोटवानी और सोहेल की साथ में कोई तस्वीर नजर नहीं आई। यह सब देखकर फैन्स को झटका लगा है। आपको बता दें कि हंसिका मोटवानी सोहेल को लंबे समय से जानती थीं। हंसिका सोहेल की पहली शादी में भी शामिल हुई थीं। इतना ही नहीं सोहेल हंसिका के बिजनेस पार्टनर भी हैं।
ऐसा बताया जा रहा है कि जब से सोहेल के परिवार वाले उनके घर रहने आए थे तब से हंसिका मोटवानी और उनके परिवार के बीच तालमेल नहीं बैठा। जिसके बाद से हंसिका मोटवानी अपनी मां के घर चली गईं। वहीं सोहेल अपने माता पिता के साथ रह रहे हैं। बता दें कि दोनों एक ही बल्डिंग में रहते हैं बस अपार्टमेंट अलग-अलग हैं। ऐसे में फैन्स बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों के बीच जल्द सब ठीक हो जाए।
