Bigg Boss 19 : पहले की तरह ही इस बार भी बिग बॉस 19 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। शो की प्रीमियर डेट 24 अगस्त, 2025 तय की गई है और इसे जियो सिनेमा और कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इस बार शो में कई टीवी सितारे और डिजिटल स्टार्स को शामिल करने की खबरें हैं।
हाल ही में आ रही एक खबर ने लोगों को चौंका दिया है। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, ब्रेकअप के करीब 10 साल बाद ये दोनों फिर से साथ नजर आ सकते हैं। माना जा रहा है कि दोनों को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दिव्यांका और शरद की जोड़ी पहले भी दर्शकों के बीच काफी फेमस रही है। दोनों की मुलाकात शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ के सेट पर हुई थी, जहां से उनके प्यार की शुरुआत हुई। दोनों ने लगभग 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन साल 2015 में उनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद दिव्यांका ने विवेक दहिया से शादी कर ली और शरद ने रिप्सी भाटिया से शादी की।
