Urfi Javed : उर्फी जावेद अपने टेढ़े-मेढ़े फैशन सेंस और एक्सपेरिमेंट को लेकर खबरों में रहती हैं लेकिन कई दिनों से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातें हो रही है। अब उर्फी जावेद ने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर खुद खुलासा किया है। जी हां, इस खबर को सुनने को फैंस और फॉलोअर्स दंग रह गए हैं और सबकुछ जानना चाहते हैं। उर्फी जावेद का कहना है कि उनका बॉयफ्रेंड दिल्ली में रहता है। उनका कहना है कि वो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहती हैं और हर सप्ताह फ्लाइट से दिल्ली जाती हैं।
बातों बातों में उन्होने सारे खुलासे कर डाले, शहर के नाम से लेकर बॉयफ्रेंड की हाइट तक को लेकर उन्होने कहा, “यहां का नहीं वो दिल्ली का रहने वाला है। मेरा बॉयफ्रेंड 6’4 का है। कितना ही लॉन्ग डिस्टेंस है, 2 घंटे की ही फ्लाइट होती है। हर सप्ताह के अंत में वहीं होती हूँ। पापा आएंगे तो भाग जाएगा।”
उर्फी जावेद ने ये खुलासा किया है और सभी हैरान हैं। इसके अलावा उर्फी ने बताया कि उसको ये सब नहीं पसंद है और वो बेहद शर्मीला है। ना तो उसकी कोई इंस्टाग्राम पर उसकी पोस्ट है और ना ही डिजिटल फुटप्रिंट कुछ भी नहीं है। उर्फी ने इसके अलावा कहा कि, उसकी शादी की बात कहीं और चल रही थी। वो अरेंज मैरिज कर रहा था। हालांकि मैंने उसकी शादी तुड़वा दी दी। उर्फी इस वक्त अपने कई लुक्स को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं और कहा जाता है कि वो कभी भी किसी भी तरह का धमाका कर सकती हैं। शुरुआत में उनका विरोध हुआ था लेकिन अब वो कई बड़े इवेंट्स का हिस्सा बनती हैं।
