Bollywood News : टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने पिछले दिनों खबर दी थी कि उनके घर से जुड़ी कुछ नाबालिग बच्चियां मिसिंग हैं। अब इसी मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अंकिता लोखंडे ने खुद ये बात सोशल मीडिया पर शेयर करके बताई है
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने बुधवार (6 अगस्त) को एक बड़ी राहत की खबर दी। उन्होंने बताया कि उनकी हाउस हेल्प कांता की बेटी और उसकी एक दोस्त जो कुछ दिन पहले लापता हो गई थीं, अब सुरक्षित मिल गई हैं।
अंकिता और विक्की ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘अपडेट: लड़कियां मिल गई हैं और बिल्कुल सुरक्षित हैं। हम बहुत खुश और राहत महसूस कर रहे हैं।’
उन्होंने मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा करते हुए आगे लिखा- ‘मुंबई पुलिस को दिल से धन्यवाद, जिन्होंने जल्दी एक्शन लिया और पूरे समर्पण से काम किया। आप लोग बेस्ट हो! और उन सभी मुंबईवासियों का भी शुक्रिया जिन्होंने पोस्ट शेयर की, दुआएं की और मदद की। आपकी वजह से ही ये मुमकिन हो पाया।’
2 अगस्त को अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सभी को बताया था कि उनकी हाउस हेल्प कांता की बेटी सलोनी और उसकी दोस्त नेहा, 31 जुलाई की सुबह से लापता हैं। अंकिता ने बताया कि दोनों को आखिरी बार वाकोला इलाके में देखा गया था। इस बारे में मालवणी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी।
