Kangana Ranaut : कंगना रनौत ने रक्षाबंधन को बड़े ही शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने रक्षाबंधन की तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर की हैं।
कंगना रनौत ने भाई अक्षत रनौत और उनकी पत्नी रितु के साथ रक्षाबंधन मनाया है। कंगना के भतीजे अश्वत्थामा भी साथ में नजर आए। कंगना ने रक्षाबंधन की कई फोटो शेयर करते हुए सभी को शुभकामनाएं भी दी हैं।
कंगना रनौत के रक्षाबंधन लुक की बात करें तो एक्ट्रेस इस दौरान पीले रंग की साड़ी में बेहद ही प्यारी दिखाई दे रही थीं। वहीं अब सोशल मीडिया पर कंगना की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि कंगना के भाई उनके पैर छू रहे हैं तो वही कंगना उन्हें आशीर्वाद दे रही हैं।
बता दें कि कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस इस दिनों फिल्मों से ज्यादा फोक्स राजनीति पर कर रही हैं।
