Shweta Tiwari : लोकप्रिय अभिनेत्री श्वेता तिवारी आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। 44 की उम्र में भी श्वेता तिवारी कहर ढा रही हैं। उनकी फिटनेस और लुक्स के तो बहुत चर्चे होते हैं। अपने लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से वह अकसर हेडलाइन बटोरती हैं। बता दें कि श्वेता तिवारी के साथ ही उनकी बेटी पलक तिवारी भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। पलक अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से आए दिनों चर्चाओं में रहती हैं।
बता दें कि एक अफवाह है कि पलक तिवारी सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं। अकसर दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। जिससे फैन्स को तो शक हो चुका है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक ना तो इब्राहिम अली खान ने अपने रिलेशन में होने की खबर पक्की की है और ना ही पलक इस बात को कबूल रही हैं कि वह रिलेशनशिप में हैं।
वहीं हाल ही में श्वेता तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्वेता तिवारी बेटी पलक को लेकर बड़ा खुलासा करती नजर आ रही हैं। श्वेता तिवारी कहती हैं कि- ‘मैंने कई लोगों को पलक के बारे में बात करते हुए सुना है कि इतना पतला कौन होता है। इस कौन देखेगा। यहां तक की मेरे ही किसी करीबी ने कहा था कि इसका कभी कोई बॉयफ्रेंड नहीं बन सकता। क्योंकि ये बहुत ही ज्यादा पतली है। ये कभी भी अपने जीवन में किसी को पा नहीं सकेगी क्योंकि ये बहुत पतली है।
आपको बता दें कि पलक तिवारी और श्वेता तिवारी दोनों मां बेटी के बीच का बॉन्ड बहुत ही खास है। दोनों अकसर ट्रिप पर भी जाती हैं। दोनों कई बातें भी शेयर करती हैं। बता दें कि पलक हमेशा से ही मां श्वेता के पास रहीं। बचपन से ही उन्हें पिता का प्यार नहीं मिली था। इसलिए पलक श्वेता को ही अपनी मां और पिता मानती हैं।
