Deepika Padukone The Intern : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के एक फैसले से फैंस हैरान है। लंबे समय से चर्चा में रही फिल्म ‘द इंटर्न’ के भारतीय रीमेक में वह अब एक्टिंग नहीं करेंगी। इसके बजाय दीपिका इस फिल्म को बतौर प्रोड्यूसर आगे बढ़ाएंगी। दीपिका के इस फैसले ने कई लोगों को चौंकाया है।
कैमरे के सामने से पर्दे के पीछे तक मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि दीपिका इस फिल्म में लीड रोल नहीं निभाएंगी, बल्कि इसकी क्रिएटिव और प्रोडक्शन जिम्मेदारियां संभालेंगी। सूत्र ने कहा- ‘दीपिका इस बार पर्दे के पीछे रहकर फिल्म को नए अंदाज में पेश करेंगी। उनकी जगह लीड रोल के लिए एक नई एक्ट्रेस को कास्ट किया जा रहा है।’
दीपिका पहले भी अपनी कंपनी KA प्रोडक्शन्स के बैनर तले फिल्मों का को-प्रोडक्शन कर चुकी हैं। इस बार वह पूरी तरह प्रोडक्शन पर फोकस कर रही हैं। आने वाले साल में वह पांच बड़े प्रोजेक्ट्स लाने की तैयारी में हैं, जिनमें ‘द इंटर्न’ पहला होगा। उनका मकसद ऐसी कहानियां बनाना है जो दुनियाभर के दर्शकों को जोड़ सकें। ‘द इंटर्न’ के बारे में ‘द इंटर्न’ साल 2015 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म का रीमेक है, जिसमें ऐनी हैथवे और रॉबर्ट डी नीरो लीड रोल में थे।
भारतीय रीमेक का ऐलान 2020 में हुआ था। उस समय दीपिका ऐनी हैथवे वाला किरदार निभाने वाली थीं, जबकि रॉबर्ट डी नीरो के रोल में दिवंगत ऋषि कपूर नजर आने वाले थे। उनके निधन के बाद इस रोल के लिए अमिताभ बच्चन को साइन किया गया। कई बार टल चुका है प्रोजेक्ट इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज रहा, लेकिन कोविड-19 महामारी, दीपिका का मैटरनिटी ब्रेक और शेड्यूलिंग की समस्याओं के कारण प्रोजेक्ट कई बार टल गया। अब दीपिका के एक्टिंग से हटने के बाद मेकर्स नई हीरोइन की तलाश कर रहे हैं।
