Aabir Gulaal : पिछले कुछ वक़्त से चर्चा में रही फवाद खान की नई फिल्म Abir Gulaal, जिसे अब ऑफिशियली Aabir Gulaal कहा जा रहा है, उसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म इस महीने रिलीज होने जा रही है, वो भी एक ट्विस्ट के साथ।
सामने आ रही खबरों के मुताबिक Aabir Gulaal भारत में रिलीज नहीं होगी और इसका वर्ल्ड प्रीमियर 29 अगस्त को विदेश में होगा। इस फिल्म में भारतीय एक्ट्रेस वाणी कपूर लीड रोल निभा रही हैं और उनके साथ नजर आएंगे पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान।
फिल्म की रिलीज को लेकर शुरू से ही काफी रुकावटें आईं। पहले इसे 9 मई 2024 को भारत में रिलीज किया जाना था, लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इसकी भारतीय रिलीज पर रोक लगा दी गई। ताजा रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन सिर्फ इंटरनेशनल मार्केट में होगा, भारत को प्लान से बाहर रखा गया है। माना जा रहा है कि इसका कारण भारत-पाकिस्तान के बीच का राजनीतिक तनाव है।
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का कहना है कि मेकर्स शायद वही स्ट्रेटेजी अपनाएंगे जो दिलजीत दोसांझ की ‘सरदार जी 3’ में अपनाई गई थी, जो भारत में रिलीज़ नहीं हुई थी। लेकिन विदेशों में अच्छी कमाई कर गई थी। हालांकि आबीर गुलाल भी वैसा ही प्रदर्शन कर पाएगी या नहीं, यह अभी कहना मुश्किल है।
फिल्म की एक्ट्रेस वाणी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा- ‘मुझे लगता है यह फिल्म उस हमले से पहले शूट हो चुकी थी और प्रोड्यूसर का पैसा इसमें अटका हुआ होगा। करीब सौ से ज्यादा टेक्नीशियंस ने इस पर मेहनत की है। जब शूटिंग हुई थी, तब हालात अलग थे।’
