TMKOC : टीवी का सबसे पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ आए दिनों चर्चा में बना रहता है। शो 17 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। भले ही यह शो काफी पुराना हो, लेकिन आज भी यह शो टीआरपी लिस्ट में टॉप पर ही रहता है। शो के किरदार और कहानी लोगों का दिल हमेशा जीतती आई है, लेकिन बस कमी किसी चीज की है तो वह है दया बेन की।
बता दें कि दया बेन उर्फ दिशा वकानी ने यह शो 8 साल पहले ही छोड़ दिया था। जब दया ने यह शो छोड़ा तब वह प्रेग्नेंट थीं। फैन्स को उम्मीद थी कि जल्द ही दया बेन वापसी करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और धीरे-धीरे आठ साल बीत गए। बता दें कि शो के मेकर और प्रोड्यूसर असित मोदी बार-बार फैन्स को दिलासा देते नजर आए हैं कि अब दया बेन की वापसी होगी, लेकिन हर बार उनका वादा खोखला ही साबित हुआ।
फिलहाल तो असित मोदी और दया बेन उर्फ दिशा वाकानी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि असित मोदी दिशा वकानी के घर उनसे राखी बंधवाने पहुंचे हैं। असित मोदी के साथ उनकी पत्नी भी नजर आ रही हैं। दिशा वकानी खुशी-खुशी असित मोदी को राखी बांधती हैं। राखी बांधने के बाद असित मोदी दिशा के पैर छूते नजर आ रहे हैं।
