Saiyaara News : ईशा मालवीय को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की खबरें आती हैं। कभी वो अपने काम को लेकर तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन मोहित सूरी की सुपरहिट फिल्म ‘सैयारा’ से जब उनका नाम जुड़ा तो वो काफी हैरान करने वाला था। कहा जा रहा है कि अनीत पड्डा नहीं बल्कि इस फिल्म के लिए मोहित की पहली चॉइस ईशा मालवीय ही थीं। हालांकि इस खबर पर किसी को यकीन नहीं हुआ लेकिन फिर भी मीडिया में ये बातें लगातार चल रहीं थीं।
अब ईशा मालवीय ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सारी सच्चाई बता डाली है। दरअसल इस खबर पर वो भड़क गईं हैं और इसको पूरी तरह से फर्जी बताया है।
‘सैयारा’ के लिए पहली पसंद होने को लेकर अब ईशा मालवीय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। ईशा ने लिखा, ”ये मीडिया पेजेस के साथ में क्या दिक्कत है? दया करते ये फर्जी खबर को फैलाना बंद कर दीजिए। मूवी तक बात पहुंच गई और मुझे ही नहीं पता।” ईशा मालवीय ने इस तरह का रिएक्शन दिया है। इससे इतना तो तय है कि इस खबर में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। ईशा मालवीय बिग बॉस के बाद खबरों में आईं थीं और हाल ही में अभिषेक कुमार के साथ एक गाना किया है।
