Bigg Boss 19 : बिग बॉस एक ऐसा शो है, भारत में सबसे लोकप्रिय होने के साथ-साथ कॉन्ट्रोवर्शियल भी है। जल्द ही इसका 19वां सीजन आ रहा है। यह सीजन 24 अगस्त से शुरू होने वाला है। इस बार शो में एक नया और खास थीम होगा, जो राजनीति से जुड़ा होगा। इससे दर्शकों को देखने में और मजा आएगा।
बिग बॉस 19 के लिए कंटेस्टेंट्स को चुनने का काम अभी भी चल रहा है।
खबरों के अनुसार, टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के कई कलाकारों को इस शो में आने के लिए बुलाया गया है। जैसे कि निधि शाह और पारस कालनावत, जिन्होंने ‘अनुपमा’ में किंजल और समर का रोल किया था। हालांकि, अभी दोनों ने इस शो में हिस्सा लेने से साफ मना कर दिया है।
पारस ने कहा है कि उन्हें ऑफर मिला था, लेकिन वे अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। वहीं निधि शाह ने भी माना कि उन्हें ऑफर मिला था, लेकिन वे इस सीजन में शामिल नहीं हो रही हैं।
