Janhvi Kapoor : जाह्नवी कपूर अपनी एक्टिंग से ज़्यादा अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार उनका फैशन गेम इंटरनेट पर हंसी का कारण बन गया है। मशहूर डिजाइनर मसाबा गुप्ता के लिए जाह्नवी ने जो ब्राइडल लुक कैरी किया, उसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की शिकार बन गईं।
ब्राइडल लुक में नजर आईं जान्हवी इस बार जाह्नवी ने पारंपरिक लहंगे को छोड़कर एक अलग और अजीबोगरीब स्टाइल चुना। उनका आउटफिट ‘चांदनी सेट’ कहलाया, जिसमें सिल्वर सीक्विन वाला स्ट्रैपलेस ब्लाउज और गोल्डन साटन धोती पैंट थी। ये धोती पैंट मरमेड शेप में थी और बीच में प्लीट्स दिए गए थे।
जाह्नवी के इस यूनीक ब्राइडल लुक में गोल्ड आर्मलेट्स पर सिल्वर डिटेलिंग, बीड्स और स्टोन वाली टैसल्स के साथ उनके हाथों को खास अंदाज मिला। मोटे कंगन, फ्लोरल ब्रेसलेट्स और एक अनोखा हेडपीस – जो आधा मांग टीका और आधा क्राउन जैसा था। इसने पूरे लुक में ड्रामा जोड़ दिया।
जान्हवी का मेकअप मेकअप में उन्होंने मैट बेस के साथ नैचुरल ग्लो रखा, कंटूर और हाइलाइट से चेहरे को शार्प लुक दिया। मैरून लिपस्टिक लुक की सबसे बड़ी हाइलाइट रही, वहीं मेटैलिक आईशैडो और स्ट्रेट ओपन हेयर ने ब्राइडल लुक को पूरा किया। हालांकि, लोगों को जाह्नवी का ये लुक कुछ खास पसंद नहीं आया।
