Bollywood News : मनोरंजन की दुनिया से एक और घर टूटने के हैरान-परेशान करने वाली खबर सामने आई है। काफी समय से मनमुटाव की खबरों के लेकर छाए हुनर हाली और मयंक गांधी के तलाक की जानकारी ने हर किसी को काफी शॉक्ड कर दिया है। हुनर हाली ने सोशल मीडिया से भी गांधी सरनेम हटा दिया है. टेली चक्कर के अनुसार हाई प्रोफाइल लॉयर सना रईस खान एक्ट्रेस की तरफ से तलाक का केस हैंडल करेंगी। हालांकि, अभी तक हुनर और मयंक में से किसी ने भी ऑफिशियल तौर पर अपने तलाक की वजह का खुलासा नहीं किया है।
बता दें हुनर हाली और मयंक गांधी ने 2016 में शादी की थी। इनकी शादी पारंपरिक पंजाबी तरीके से दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में स्थित पहाड़ी वाले गुरुद्वारे में हुई थी। हुनर और मयंक की पहली मुलाकार परिवार के जरिए ही हुई थी, इनकी अरेंज मैरिज थी। रिपोर्ट के अनुसार इस कपल को पहली नजर में ही प्यार हो गया था।
अब कर रही ये काम दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर कपल गोल्स सेट करते नजर आते थे। हालांकि, पिछले काफी वक्त से दोनों साथ नजर नहीं आ रहे थे और ना सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें शेयर कर रहे थे। ऐसे में फैंस ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया था कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार हुनर और मंयक पिछले काफी वक्त से अलग रह रहे हैं। ख़बरों के अनुसार हुनर और मयंक की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है, ऐसे में उन्होंने फिलहाल इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखना ही ठीक समझा है। रिपोर्ट के अनुसार हुनर हाली बिग बॉस 19 में नजर आने वाली हैं।
