Shamita Shetty : शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पहले ही इन दिनों धोखाधड़ी के मामले के चलते मुसीबत में फंसे नजर आ रहे हैं। यह मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था उससे पहले ही एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग शमिता को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं।
दरअसल जहां आम से लेकर खास तक हर कोई आजादी महोत्सव मना रहा था उसी बीच शिल्पा शेट्टी के परिवार का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टा पेज पर शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि राज कुंद्रा उनके परिवार और सोसाइटी के लोग मिलकर झंडा फहराकर राष्ट्रगान गाते हैं। वीडियो में जहां शिल्पा शेट्टी की बेटी और बेटा सावधान खड़े होकर राष्ट्रगान गाते नजर आ रहे हैं वहीं राज कुंद्रा आसमान की ओर अपनी नजरें कर और सन ग्लास लगाए खड़े हैं वहीं उनकी साली साहिबा उनसे भी चार कदम आगे दिखती हैं।
शमिता राष्ट्रगान के दौरान काफी रिलैक्स पोजीशन में खड़ी नजर आती हैं। वह बार-बार झंडे को लहरता देखती हैं और धूप से बचने के लिए एक हाथ को अपनी आंखों पर लगा लेती हैं। वह ना तो राष्ट्रगान पूरा गाती हैं और इधर उधर अपना ध्यान भटकाती दिखती हैं।
बता दें कि शमिता के इस वीडियो को देखने को बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- शर्म आनी चाहिए आपको। आप नेशनल एंथम का अपमान कर रही हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आपसे ज्यादा तो छोटी बच्ची को पता है कि राष्ट्रगान के दौरान कैसे खड़े होते है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-तुम्हारे जैसे लोग की वजह से ही तरह-तरह की बातें बनती हैं।
