Kritika Malik Pregnancy : यूट्यूबर अरमान मलिक आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। बीते दिन उनका नाम कानूनी पचड़े में फंसने की वजह से आया था। वहीं अब लगता है कि घर में खुशियां ही खुशियां आने वाली हैं। जी हां, बता दें कि बिग बॉस फेम अरमान मलिक की पत्नी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। जैसे ही यह खबर बाहर आई मलिक फैमिली को चाहने वालों ने बधाई की लंबी लाइन लगा दी है।
हाल ही में कृतिका मलिक ने अपने इंस्टा पोस्ट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कृतिका के साथ पायल भी नजर आ रही हैं। कृतिका ने अपने हाथ में प्रेग्नेंसी किट पकड़ी है। वहीं दूसरी तस्वीर में पॉजिटिव प्रेग्नेंसी किट की तस्वीर देखी जा सकती है और तीसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि कृतिका की खुशखबरी सुनकर पायल खुशी से उतावली होती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही कृतिका कैप्शन में लिखती हैं- ‘घर में खुशियां आने वाली हैं।’
आपको बता दें कि पायल अरमान मलिक की पहली पत्नी हैं और पायल से अरमान को तीन बच्चे हैं। दो बेटे एक बेटी बताया जाता है कि पायल के तीनों बच्चे IVF के द्वारा हुए थे। वहीं कृतिका और अरमान का एक बेटा है जो कृतिका ने नेचुरल कंसीव किया था। वहीं अब जब कृतिका और अरमान का बेटा दो साल का हो चुका है तब कृतिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है।
