Aryaman Sethi : अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस योगिता बिहानी को बेहद प्यारे अंदाज में प्रपोज किया। इस खास मौके पर उन्होंने योगिता को सिर्फ प्यार ही नहीं बल्कि उनके नए घर की चाबियां भी गिफ्ट कीं।
एक वीडियो में योगिता अर्चना से कहती हैं कि उन्हें मेकओवर चाहिए। तभी आर्यमन मजाकिया अंदाज में बोल पड़ते हैं कि उन्हें लगा कि बात शादी को लेकर होगी। इसके बाद वह ड्रामेबाजी करते हुए पूछते हैं- “क्या तुम मुझसे शादी करने के लिए एक्साइटेड हो?” अर्चना बीच में मजाक करते हुए कहती हैं- “तुम्हें पता है ना, किसे झेलना पड़ेगा?” जिस पर योगिता प्यारे अंदाज में जवाब देती हैं- “मुझे इनका सबकुछ पसंद है।”
इस खूबसूरत पल को और खास बनाते हुए अर्चना पूरन सिंह ने अपनी बहू योगिता को अपनी मां की दी हुई अनमोल अंगूठी भेंट की। यह वही अंगूठी है जो अर्चना को शादी के वक्त उनके पति परमीत सेठी के साथ मिली थी।
जब आर्यमन ने अंगूठी दिखाते हुए पूछा कि उन्हें यह पसंद है या वे अपनी पसंद की अंगूठी चाहती हैं, तो योगिता ने तुरंत कहा- “नहीं, मैं यही चाहती हूं।” इसके बाद आर्यमन ने अंगूठी योगिता की उंगली में पहना दी।
अंगूठी पहनने के बाद योगिता ने एक्साइटेड होकर कहा- “मुझे पूरी दुनिया को अभी फोन करना है। मैं कब से इस पल का इंतजार कर रही थी।” इसके बाद उन्होंने वीडियो कॉल पर अपने माता-पिता को यह खुशखबरी सुनाई।
कॉल पर योगिता के परिवार ने दोनों को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया। इस तरह यह प्रपोजल न सिर्फ रोमांटिक बल्कि इमोशनल भी बन गया, जिसमें परिवार की विरासत और रिश्तों की मिठास दोनों झलकती है
