Bigg Boss 19 : बिग बॉस का नया सीजन बस शुरू ही होने वाला है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस 18 की सफलता के बाद अब दर्शकों की नजरें बिग बॉस 19 पर टिकी हुई हैं। इस बार शो को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है- चाहे वो थीम हो, कंटेस्टेंट्स या फिर होस्ट। बिग बॉस 19 की थीम इस बार बिग बॉस का थीम है ‘राजनीति’। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में लोकतंत्र (Democracy) की झलक दिखाई देगी। यानी घर में फैसले लेने की ताकत सिर्फ कंटेस्टेंट्स के पास ही नहीं बल्कि ऑडियंस के पास भी होगी।
कहा जा रहा है कि घर को दो राजनीतिक दलों में बांटा जाएगा और कैप्टन चुनने के लिए चुनाव कराए जाएंगे। होस्ट के तौर पर सरप्राइज जहां फैंस हमेशा की तरह सलमान खान को देखने के लिए एक्साइटेड हैं, वहीं खबरें हैं कि इस बार शो में फराह खान और करण जौहर भी खास तौर पर होस्टिंग में नजर आ सकते हैं। शो का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त को जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर होगा। 7 कंटेस्टेंट्स हुए कन्फर्म इस सीजन के कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 7 नाम कन्फर्म हो चुके हैं।
1. अशनूर कौर 21 साल की अशनूर कौर 2009 में झांसी की रानी से डेब्यू कर चुकी हैं। वे ये रिश्ता क्या कहलाता है, ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा और पटियाला बेब्स जैसे शोज़ का हिस्सा रह चुकी हैं।
2. गौरव खन्ना अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाकर मशहूर हुए गौरव खन्ना भी बिग बॉस 19 का हिस्सा बन सकते हैं। गौरव पहले बॉक्स क्रिकेट लीग और सेलेब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया में नजर आ चुके हैं और मास्टरशेफ इंडिया के विनर भी रह चुके हैं।
3. नगमा मिराजकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नगमा मिराजकर टिकटॉक और इंस्टाग्राम से फेमस हुईं और अब बिग बॉस के घर में कदम रख सकती हैं।
4. बसीर अली रियलिटी शो के पॉपुलर फेस बसीर अली ने स्प्लिट्सविला 10 जीता है। वे रोडीज 14, रोडीज 18 और ऐस ऑफ स्पेस 2 में भी दिख चुके हैं। इसके अलावा वे कुंडली भाग्य का हिस्सा भी रह चुके हैं।
5. पायल गेमिंग (पायल धारे) पायल धारे उर्फ Payal Gaming एक मशहूर गेमर और यूट्यूबर हैं। वे BGMI, PUBG Mobile और GTA जैसे गेम्स की वीडियोज से मशहूर हुईं।
6. आवेज दरबार म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे और गौहर खान के देवर आवेज दरबार एक इन्फ्लुएंसर, कोरियोग्राफर और एक्टर हैं। वे कई म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुके हैं।
7. अतुल किशन प्रोड्यूसर और सोशल एक्टिविस्ट अतुल किशन भी इस बार बिग बॉस में नजर आ सकते हैं। वे पहले बेबिका धुर्वे से जुड़ा विवाद उठाने की वजह से सुर्खियों में रहे थे।
बाकी नामों पर अभी सस्पेंस इसके अलावा सिवेट तोमर, श्रीराम चंद्र, शैलेश लोढ़ा और गुरुचरण सिंह जैसे नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि, इनके शामिल होने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, शफक नाज के नाम की भी चर्चा थी, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वे बिग बॉस 19 का हिस्सा नहीं होंगी।
