Elvish Yadav : यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव के घरवाले और उनके फैंस उस वक्त सदमें में हो गए थे जब उनके घर के बाहर बेखौफ लोगों ने फायरिंग की थी। इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया था और पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।
यूट्यूबर के घर में इस तरह की फायरिंग के बाद इस घटना ने पुलिस और सरकार पर कई तरह के सवाल खड़े किए थे। अब खबर आ रही है कि हमलावर का एनकाउंटर पुलिस ने कर दिया है।
जी हां, इस उसको जान से तो नहीं मारा गया लेकिन मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने हमलावर आरोपी के पैर पर गोली मारी है। इस आरोपी की नाम इशांत गांधी है जो कि गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने तगड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी लोग अब सामने आ ही जाएंगे।
हमले के बाद से ही सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की खोज जारी थी और फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने ये कमाल काफी जल्दी कर दिखाया। आरोपी हमलावर को ढूंढ निकाला और लंबी मुठभेड़ के बाद अरेस्ट कर लिया। पता चला है कि पुलिस और आरोपी हमवलावर के बीच ये मुठभेड़ ग्रेटर फरीदाबाद के पास गांव फरीदपुर से तिगांव रोड हुई थी। इस हमले ने कई सवाल खडे़ किए थे कि आखिर घर पर गोली किसने चलाई और कौन क्या क्या चाहता है?
