Saba Khan Wedding : बिग बॉस 12 फेम सबा खान ने शादी रचा ली है। सबा खान ने जोधपुर के हाई प्रोफाइल शख्स वसीम नवाब के साथ निकाह किया है। सबा खान सोमी खान की बहन और आदिल दुर्रानी की साली हैं। ऐसे में आदिल और सोमी ने भी इस शादी में खूब मस्ती की है। सोमी खान के पति वसीम नवाब की बात करें तो वो जोधपुर के रईस नवाब खानदान से ताल्लुख रखते हैं और पेशे से बिजनेसमैन हैं। वसीम का खानदान जोधपुर का जाना माना परिवार है जो अदब और संस्कृति के लिए काफी मशहूर है।
सबा खान ने अपनी शादी की गुड न्यूज़ सोशल मीडिया पर तस्वीरों के जरिए शेयर की है। यूं तो सबा खान ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट ही रखा लेकिन अपने फैंस को भी तस्वीरें के साथ जबरदस्त सरप्राइज दिया है। इससे पहले उन्होंने अपने रिलेशन को भी सीक्रेट ही रखा है। सबा की शादी की तस्वीरों की बात करें तो वो इस दौरान सोने के गहनों से लदी दिखाई दे रही हैं। सबा ने अपने सबसे स्पेशल दिन के लिए सुर्ख जोड़ा चुना है। इसके साथ ही उन्होंने लंबा घूंघट किया हुआ है जिसमें उनकी मासूमीयत साफ दिखाई दे रही है।
इसके साथ ही इस शादी में आदिल और सोमी भी जमकर डांस और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोमी और सबा दोनों बहने एक साथ ही बिग बॉस सीजन 12 में दिखाई दी थीं।
