Faissal Khan : ‘मेला’ एक्टर और आमिर खान के भाई फैसल खान इस वक्त सुर्खियों में है। हाल ही में आमिर खान पर प्रेस कॉंफ्रेंस करके उन्होने धमाका कर दिया था और कई सारे आरोप लगाए थे। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जो कि वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैसल खान पैपराजी पर ही भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि फैसल खान अपनी कार की तरफ जा रहे थे तो पैपराजी ने उनको कैमरे में कैद करना शुरु कर दिया।
ये बात उनके लिए शायद नई थी इसलिए वो नाराज होने लगे। कैमरे के सामने ही उन्होने कैमरा पर्सन की क्लास लगा दी और उंगली दिखाकर कई बातें कह डालीं। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैसल खान अचानक कैमरा देखकर नर्वस हो गए थे।
पैपराजी पर भड़के फैसल खान आमिर खान पर गंभीर आरोप लगाने के बाद मीडिया उनके पीछे है और इसके पहले काफी कम ऐसा देखा गया है। पैपराजी को देखकर फैसल खान ने कहा, ”गलत बात है ये, सही नहीं लगता है। आपने पूछा नहीं मुझसे। आपने पूछा नहीं मुझसे कि आप ये कर रहे हैं।” ये वीडियो वायरल हो रहा है। फैसल खान ने फिल्म मेला में काम किया था और इसके बाद वो अचानक गायब हो गए थे।
उस फिल्म में आमिर खान के साथ साथ उनको भी काफी पसंद किया गया था। लेकिन फैसल ने आरोप लगाए हैं कि आमिर खान ने उनको जानबूझकर पागल घोषित करवा दिया था और पूरा परिवार उनके खिलाफ था। हालांकि लोगों को अभी भी इंतजार है कि सुपरस्टार आमिर खान इसपर किसी तरह का कोई रिएक्शन दें। अभी तक ऐसा नहीं हुआ है और वो पूरी तरह से इस बात को इग्नोर कर रहे हैं।
