Malvika Raaj : एक्ट्रेस मालविका राज पिछले काफी दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी अपडेट्स और बेबी बंप फोटोशूट को लेकर छाई हुई थीं। अब मालविका ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है और सोशल मीडिया पर गुड न्यूज़ का ऐलान किया है। मालविका राज और उनके पति एक प्यारी की बेटी के माता-पिता बन गए हैं। इसके साथ ही ये कपल अपनी नए सफर के लिए भी काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहा है।
रविवार की शाम मालविका राज और प्रणव बग्गा ने इंस्टाग्राम पर ज्वाइंट पोस्ट शेयर कर माता-पिता बनने की खुशी को शेयर किया। इस पोस्ट में एक मोशन ग्राफिक्स शेयर किया गया है, जिसे बैलून और पिंक कलर से सजाया गया। इसमें लिखा, ‘पिंक बोज, नन्हे पैर और ढेर सारा प्यार। इस दुनिया में आपका स्वागत है, बेबी गर्ल।’ साथ ही जानकारी मिली कि इस बच्ची का जन्म 23 अगस्त को हुआ था।
वहीं पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हमारे दिल से हमारी बाहों तक, हमारी बेटी यहां है।’ इस खुशखबरी के मिलते ही सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने नए-नवेले पैरेंट्स बने मालविका-प्रणव को बधाइयां देनी शुरू कर दी। प्रज्ञा जायसवाल ने लिखा, ‘बधाई हो गाईज।’ वहीं शर्ली शेटिया ने कहा, ‘दोनों को हार्दिक शुभकामनाएं।’ इसके अलावा प्रशंसकों ने भी इस जोड़े को बधाई दी। एक ने कमेंट किया, ‘बेबी डॉल के आगमन पर मालविका को बधाई।’
