Shweta Tiwari : श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने जब से बॉलीवुड में एंट्री मारी है वो खबरों में रहती हैं और लगातार काम कर रही हैं। श्वेता हालांकि अब किसी शो पर कम ही नजर आती हैं। लेकिन काफी लोग जानते हैं कि श्वेता तिवारी पलक की कमाई के पैसे उनके अकाउंट में नहीं रखने देती हैं बल्कि सारे पैसे आते ही निकाल लेती हैं। पलक को अगर शॉपिंग भी करना होता है तो चोरी छिपे करती हैं।
बता दें कि इस बात का खुलासा खुद श्वेता तिवारी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। इस वीडियो में वो हर्ष और भारती सिंह से बात करती हुई नजर आ रही हैं। श्वेता ने बताया कि एक फिक्स अमाउंट रखा हुआ है जो कि पलक को मिलना है बाकी वो पूरा निकालकर कहीं ना कहीं इन्वेस्ट कर देती हैं।
पलक तिवारी अक्सर मां से ये बात बोलती हैं कि उनको कंगाल कर दिया, ”सारे पैसे निकल लिए। श्वेता तिवारी ने कहा, पलक का पेमेंट आता है, मैने एक अमाउंट रखा हुआ है बाकी निकालकर मैं इन्वेस्ट कर देती हूं। जैसे ही आता है,मेरे नंबर्स हैं सारे, ओटीपी मेरे पास आते हैं। रात तो मेरा फोन ले जाती है और सारी शॉपिंग वहीं करती है जब मैं सो जाती हूं, क्योंकि ओटीपी उसी में आता है। वो मुझसे कहती है, मुझे कंगाल कर दिया, मेरे पैसे निकाल लिए।
मैं कहती हूं बेटा इस उम्र जितनी तुम्हारी सेविंग्स हो गई हैं ना किसी बच्चे की नहीं है। तुम इतना कमाती भी नहीं हो जितना तुम्हारा सेविंग हो गया है। मैं जाती हूं सुबह और कहती हूं चेक साइन करो। कहती है, कितना निकाल रही हो।” श्वेता का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। पलक तिवारी सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आईं थीं और उनको काफी पसंद किया गया था। बीते कुछ समय से उनका नाम सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है।
