Esha Deol : बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहीं जाने वाली हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2000 के दौरान उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्में दी थी। लेकिन वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही है।
ईशा देओल ने पिछले साल अपने पति भरत तख्तानी के साथ में शादी के 11 साल बाद तलाक लिया। और अब उनके एक्स हसबैंड भरत ने मेघना लखानी के साथ अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया है। ऐसे में हम आपको ईशा देओल की लाइफ के उस दौर के बारे में बताने जा रहे हैं जब उनका नाम भी को स्टार के साथ जोड़ा गया था। ईशा देओल ने खुद ही कुछ समय पहले 90 के दशक में अपने अफेयर्स के रुमर्स को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अक्सर अपने परिवार की लीगेसी की वजह से हमेशा सेंटर आफ अट्रैक्शन बनी रही है।
ईशा देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन के साथ में अपनी डेटिंग को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि “तब मेरा नाम कई सारे मेरे को-एक्टर्स के साथ में जोड़ा जाता था। कुछ सच भी हो सकते हैं और कई तो सच नहीं भी है। अक्सर लोग मुझे अजय देवगन के साथ जोड़ने की भी कोशिश करते थे।”
ईशा देओल ने आगे बात करते हुए बताया कि अजय देवगन के साथ में उनका रिश्ता बहुत ही खूबसूरत और बेहद अलग है। वह उनसे प्यार करती है और उनकी रिस्पेक्ट भी करती है। बताते चलें कि दोनों ने साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया है और इसमें युवा से लेकर मैं ऐसा ही हूं जैसी फिल्में शामिल है।
ईशा देओल ने इस दौरान खुलासा किया कि “अजय देवगन के साथ में उनकी डेटिंग की अफवाहों ने काफी सारी चीजों को बेहद अजीब बना दिया था। इस पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि बहुत सारी कहानी हमारे अफेयर को लेकर गाड़ी गई थी और शायद क्योंकि हम तब एक साथ बहुत सारी फिल्में कर रहे थे।”
