Baaghi 4 : फिल्म ‘बागी 4’ (टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म) रिलीज से तीन दिन पहले मेकर्स ने इसका नया गाना ‘ये मेरा हुस्न’ लॉन्च किया है। इस गाने को शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है और इसमें फिल्म की लीड एक्ट्रेस हरनाज़ कौर संधू नजर आ रही हैं। गाना हो रहा ट्रोल गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे दीपिका पादुकोण के मशहूर गाने ‘बेशरम रंग’ (पठान) से जोड़कर देखा जाने लगा। कई लोग इसे ‘बेशरम रंग 2.0’ कह रहे हैं, तो कुछ ने इसे दीपिका के गाने का सस्ता वर्जन बताया। हालांकि, हरनाज की स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर फैंस ने तारीफ भी की है।
लोगों का कहना है कि दोनों गानों को शिल्पा राव ने गाया है और हरनाज का लुक व हेयरस्टाइल दीपिका की स्टाइल से काफी मिलता-जुलता है। कई सीन्स भी ‘बेशरम रंग’ से मिलते-जुलते बताए जा रहे हैं। गाने में क्या खास है? ‘ये मेरा हुस्न’ को तनीष्क बागची ने कंपोज किया है और इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। शिल्पा राव की आवाज गाने में जान डालती है। हरनाज का ग्लैमरस अंदाज इसमें खूब सुर्खियां बटोर रहा है। गाने के आखिर में टाइगर श्रॉफ का एक्शन और संजय दत्त का दमदार लुक भी देखने को मिलता है।
