The Bengal Files : विवेक रंजन अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म की कहानी 16 अगस्त 1946 को कलकत्ता में हुए डायरेक्ट एक्शन डे पर आधारित है। फिल्म विवेक रंजन अग्निहोत्री की सच को सामने लाने वाली जानी मानी ट्रिलॉजी की आखिरी कड़ी है, जिसमें ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का नाम शामिल है।
बता दें कि फिल्म के टीजर ने सामने आते ही देश को झकझोर दिया था, वहीं ट्रेलर ने तो मानो सबको अंदर तक हिला दिया। इसमें जिस तरह से सच्चाई को सामने रखा गया है, उसने दर्शकों को हैरान कर दिया है। अब जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज नजदीक आ रही है, इसका असर और भी साफ देखने को मिल रहा है। खास बात ये है कि फिल्म को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबल ऑडियंस से भी बेहतरीन रिव्यू मिल रहे हैं।
द बंगाल फाइल्स ने ग्लोबल ऑडियंस पर कमाल का असर डाला है। हर कोई इस फिल्म को मास्टरपीस, दमदार और आंखें खोल देने वाला अनुभव बता रहा है। इतना ही नहीं थिएटर्स में कभी चौंकाने वाले खुलासे तो कभी लोगों की आंखों में आंसू लाने वाले सीन जैसे जबरदस्त रिएक्शन भी लगातार देखने को मिल रहे हैं।
व्यूअर्स ने फिल्म को दिल दहला देने वाला, डरने वाला, मास्टरपीस, चौंकाने वाला, बांधे रखने वाला, सच्चाई दिखाने वाला, गहरी, सीख देने वाला, सोचने पर मजबूर करने वाला, आंखें खोलने वाला, झकझोर देने वाला और हैरान कर देने वाला बताया है। इंटरनेशनल ऑडियंस के ऐसे रिएक्शन खुद ही इस फिल्म की ताकत दिखाते हैं, और इसमें कोई शक नहीं है कि यह फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होते ही बड़ी हलचल मचाने वाली है।
