Saiyaara : इस साल की सबसे चर्चित और हिट फिल्म ‘सैयारा’ अब OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। अहान पांडे और अनीत पड्डा, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही फैंस का दिल जीत लिया, अब डिजिटल दुनिया में भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की स्ट्रीमिंग 12 सितंबर को होगी।
अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि फिल्म किस OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। खबर सुनते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और वे फिल्म का अनकट वर्जन देखने के लिए बेचैन हैं।
अहान पांडे और अनीत पड्डा की बेहतरीन एक्टिंग और केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म की सक्सेस के बाद उनके ऑफ-स्क्रीन रोमांस की अफवाहें भी तेज हो गई हैं।
फिल्म के सक्सेस बैश में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अहान ने अनीत के माथे पर किस किया और उन्हें गले लगाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के प्यारे और मस्ती भरे पल लगातार वायरल हो रहे हैं। हालांकि दोनों ने डेटिंग अफवाहों पर कोई बयान नहीं दिया, लेकिन फैंस अभी भी उनके रिश्ते पर चर्चा कर रहे हैं।
