Ajey The Untold Story of a Yogi : तमाम नेताओं, क्रिकेटर्स और खिलाड़ियों के बाद अब एक और जबरदस्त बायोपिक सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीवन पर आधारित फिल्म अजेय- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में योगी आदित्यनाथ का किरदार अभिनेता अनंत जोशी निभा रहे हैं, जिनकी शानदार एक्टिंग देखकर दर्शक इमोशनल हो रहे हैं।
इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसके बाद लोगों सोशल मीडिया और इंटरनेट पर बहुत तहलका मचा हुआ है। इस फिल्म के ट्रेलर को लोग बहुत ज्यादा पसंद कर रहें हैं।
यह फिल्म अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ बनने के सफर को दिखाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण लड़का अपने घर-परिवार को छोड़कर एक संन्यासी बन जाता है। फिल्म में उनका गोरखपुर मठ से जुड़ाव और फिर एक सांसद के तौर पर राजनीति में कदम रखना, हर पहलू को बारीकी से दिखाया गया है। अनंत जोशी ने योगी आदित्यनाथ के किरदार को बखूबी निभाया है।
ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि उनकी चाल-ढाल, बोलने का अंदाज और चेहरे के हाव-भाव हूबहू योगी आदित्यनाथ जैसे हैं। ट्रेलर में कई ऐसे भावुक सीन हैं, जिसे देखकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएगा। इन सीन्स में अनंत जोशी की एक्टिंग बहुत दमदार है।
