Paras Tyagi News : दिवंगत एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके पिता, दामाद पारस त्यागी के सीने पर बने शेफाली के चेहरे वाले टैटू को चूमते दिखाई दे रहे हैं। यह इमोशनल पल देखकर हर कोई भावुक हो गया। शेफाली को याद कर भावुक हुए पिता दरअसल, हाल ही में पारस त्यागी ने अपनी पत्नी शेफाली को हमेशा
अपने साथ महसूस करने के लिए उनका चेहरा सीने पर टैटू करवाया। जब शेफाली के पिता ने यह टैटू देखा, तो उनकी आंखें नम हो गईं और उन्होंने उसे चूम लिया। पारस ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें परिवार शेफाली के पिता का जन्मदिन मनाता भी नजर आया। इस वीडियो के साथ पारस ने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे डैड, आपकी शेफू हमेशा आपके साथ है। बहुत सारा प्यार।’
शेफाली की याद में खास टैटू पारस ने इस साल अपनी 15वीं मैरिज एनिवर्सरी पर शेफाली को याद करते हुए उनके चेहरे का टैटू सीने पर बनवाया था। इस टैटू को दिखाते हुए उन्होंने लिखा- ‘दोस्तों, इंतजार खत्म हुआ। ये है मेरी परी के लिए मेरा गिफ्ट। वो हमेशा मेरे दिल और शरीर के हर हिस्से में हैं, अब सब इसे देख सकते हैं।’
