Pakistani Dramas : पाकिस्तानी ड्रामे आजकल दुनियाभर में खूब पसंद किए जा रहे हैं। खासकर उर्दू और हिंदी समझने वाले दर्शक इन्हें बड़े शौक से देखते हैं। अब तो किसी भी ड्रामे को सुपरहिट मानने का पैमाना यही बन गया है कि वह यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज पार कर जाए। इसी बीच, 2025 में एक और ड्रामा इस खास क्लब में शामिल हो गया है। हम बात कर रहे हैं दानिश तैमूर और सारा खान के पॉपुलर पाकिस्तानी ड्रामा ‘Sher’ की। जिसे दुनियाभर से लोगों का खूब प्यार मिला है।
‘Sher’ ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करते हुए 1 बिलियन व्यूज पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि के साथ दानिश तैमूर अकेले ऐसे पाकिस्तानी एक्टर बन गए हैं जिनके 5 ड्रामे इस रिकॉर्ड तक पहुंच चुके हैं। इससे पहले उनके ‘कैसी तेरी खुदगरजी’, ‘जान निसार’, ‘दीवानगी’ और इस साल का चर्चित शो ‘Mann Mast Malang’ भी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।
ARY Digital पर टेलिकास्ट होने वाला यह शो ज़ंज़बील आसिम शाह की लेखनी और डायरेक्टर एहसन तालिश के निर्देशन में बना है। अब तक इसके 31 एपिसोड ऑन-एयर हो चुके हैं और जल्द ही 32वां एपिसोड रिलीज होगा।
