Bigg Boss 19 : मशहूर एक्टर सलमान खान अपनी पर्सनालिटी और अपने अंदाज की वजह से खास चर्चाओं में रहते हैं। बता दें कि इन दिनों दबंग खान बिग बॉस सीजन 19 में नजर आ रहे हैं। बिग बॉस की कॉन्ट्रोवर्सी के साथ ही लोग सलमान खान को देखने के लिए यह शो देखते हैं। घर में जहां बेबाक अंदाज से कंटेस्टेंट एक दूसरे से झगड़ते नजर आते हैं सलमान खान भी उसी अंदाज में घर वालों की अक्ल ठिकाने लगाते हैं।
वीकेंड के वार पर सलमान खान ने लगाई क्लास बता दें कि इस बार वीकेंड के वार पर सलमान खान ने घर वालों की जमकर क्लास लगाई थी। कभी सलमान खान नेहल पर बरसते नजर आए तो कभी सलमान खान फरहाना की क्लास लगाते दिखे, लेकिन इस दौरान सलमान खान ने अमाल मलिक को भी नहीं छोड़ा। सलमान खान अमाल पर गुस्सा निकालते हुए कहते हैं कि वह फ्रंटफुट पर नहीं खेल रहे हैं बल्कि वह घर में सोते हुए ही नजर आते हैं। आज तक इतना सोने वाला कंटेस्टेंट नहीं आया है।
सलमान खान अमाल को शो में भी और जिंदगी में भी एक्टिव रहने की सलाह देते हैं। समलान खान अपने जज्बात शेयर करते हुए कहते हैं कि- जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है। उनके लिए जिंदगी के हर पल को खुलकर जीना मायने रखने लगा है। सलमान खान अपनी उम्र को देखते हुए कहते हैं कि- हमारे जितने दिन चले गए हैं उससे आगे के दिन बहुत कम हैं। तो एक्टिव होने का एक ही इलाज है कि एक्टिव रहो। वहीं सलमान खान की बात सुनकर अमाल कहते हैं कि वह अब दोपहर में सोना बंद करेंगे और खुद पर भी काम करेंगे।
आपको बता दें कि सलमान खान 59 साल के हो चुके हैं और जल्द ही 60 साल के होने जा रहे हैं, लेकिन लगातार जिम और वर्कआउट और अच्छी डाइट की वजह से सलमान खान को देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है।
