Kajal Aggarwal Accident : सोशल मीडिया पर हाल ही में यह खबर तेजी से फैलने लगी कि एक्ट्रेस काजल अग्रवाल का सड़क हादसे में निधन हो गया है। यह खबर इतनी तेजी से वायरल हुई कि फैंस भी घबरा गए। लोग जानना चाहते थे कि क्या वाकई काजल अग्रवाल को कुछ हो गया है तो इस मामले में अब एक बड़ा अपडेट आया है।
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने खुद सामने आकर साफ कर दिया कि यह सिर्फ झूठी अफवाह है और इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। काजल ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘मैंने कुछ अजीब खबरें देखीं, जिनमें कहा गया है कि मेरा एक्सीडेंट हो गया और मैं अब इस दुनिया में नहीं हूं। सच बताऊं तो यह सब पढ़कर मुझे हंसी आ रही है क्योंकि यह खबरें पूरी तरह झूठ हैं।
भगवान की कृपा से मैं बिल्कुल ठीक हूं, सुरक्षित हूं और अच्छा कर रही हूं। कृपया ऐसी फर्जी खबरों पर विश्वास न करें और इन्हें फैलाएं भी नहीं। हमें अपनी एनर्जी पॉजिटिव चीजों पर लगानी चाहिए।’
जब इस खबर को लेकर एक मीडिया हाउस ने काजल से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने शॉर्ट में कहा- ‘मैं फिलहाल बिजी हूं, बाद में बात करूंगी।’
हाल ही में काजल अपने पति गौतम किचलू के साथ मालदीव्स ट्रिप पर गई थीं। उन्होंने वहां से कुछ शानदार तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों के कैप्शन में काजल ने लिखा- ‘मालदीव्स मेरा बार-बार लौट आने वाला प्यार है। इसकी खूबसूरती, यहां का नजारा और सनसेट्स हर बार मेरा दिल जीत लेते हैं। ऐसा लगता है जैसे यह प्रकृति का सबसे खूबसूरत रैंप शो हो।’
