Charu Asopa Rajeev Sen : टेलीविजन एक्ट्रेस चारू आसोपा अपने व्लॉग्स और पर्सनल लाइफ को लेकर हर दिन चर्चा में बनी रहती हैं। एक ओर जहां राजीव और चारू ने एक दूसरे पर तमाम आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए तलाक ले लिया था तो वहीं अब ये एक बार फिर से प्यार को मौका देते हुए एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहा है।
राजीव सेन अपने मां के साथ चारू के घर बीकानेर में रहते दिखाई दिए तो वहीं अब ये दोनों अपनी बेटी जियाना के साथ तीसरी इंटरनेशनल ट्रिप पर वेकेशन मनाने के लिए निकले हैं। राजीव सेन ने चारू और जियाना के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही चारू के व्लॉग्स का सिलसिला भी लगातार जारी है।
इस फोटो शेयर करते हुए राजीव ने लिखा कि, ‘हम थाईलैंड जा रहे हैं.. दुबई और हांगकांग के बाद ज़ियाना की तीसरी अंतरराष्ट्रीय यात्रा..’ फोटो पर जहां चारु और राजीव के सेने प्यार लुटाते दिखे। वहीं कुछ लोगों ने दोनों को ट्रोल भी किया। एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘इनका क्या चलता रहता है भाई…’
वहीं इससे पहले राजीव और चारु ने गणपति सेलिब्रेशन से अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी। इस फोटो में दोनों एक-दूजे की आंखों में डूबे हुए नजर आए थे। इसे देखकर हर किसी को लग रहा था कि शायद इनके बीच फिर से प्यार की शुरुआत हो गई है। इसके अलावा लोगों ने उन्हें साथ रहने की सलाह भी थी। साथ ही कुछ ने ये भी कहा कि दोबारा शादी कर लो।
