Param Sundari : सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी चर्चा बनी हुई थी। स्टारकास्ट ने भी प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई।
पहले से ही कई फ्लॉप फिल्मों का हिस्सा रह चुके सिद्धार्थ और जाह्नवी के खाते में अब परम सुंदरी भी जुड़ गई है।
इस फिल्म का डायरेक्शन तुषार जलोटा ने किया है और इसमें दो अलग-अलग राज्यों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म को लेकर शुरुआत में कहा जा रहा था कि यह साल की बेहतरीन रोमांटिक कॉमेडी साबित होगी, लेकिन नतीजा इसके बिल्कुल उलट रहा।
फिल्म 60 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई थी, लेकिन अभी तक 50 करोड़ रुपये की कमाई भी पार नहीं कर सकी है। तेरहवें दिन फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 30 लाख रुपये रहा। अब तक कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 47.68 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया है।
सिनेमाघरों में कमजोर प्रदर्शन के बाद अब मेकर्स ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार परम सुंदरी अक्टूबर के आखिरी हफ्ते या नवंबर के पहले हफ्ते में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकती है।
