Elvish Yadav Dating : सोशल मीडिया पर हर दिन नयी नयी अफवाहें शुरू हो जाती हैं। हाल ही में काजल अग्रवाल की फेक डेथ न्यूज ने सबको चौंकाया था और अब एल्विश यादव और जन्नत जुबैर की जोड़ी सुर्खियों में है। वजह है एल्विश यादव की इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसमें उन्होंने जन्नत के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं।
इस पोस्ट के कैप्शन ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। एल्विश ने लिखा- “तेरे दिल पे हक मेरा है।” बस फिर क्या था, फैंस ने मान लिया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
एल्विश और जन्नत की जोड़ी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाका कर दिया। पोस्ट अपलोड होने के सिर्फ दो घंटे में ही इसे 1.6 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल गए। फैंस लगातार इस पोस्ट पर कॉमेंट कर पूछने लगे- क्या एल्विश और जन्नत सच में रिलेशनशिप में हैं?
एक सूत्र के मुताबिक, इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। एल्विश और जन्नत सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आए हैं। असल में, एल्विश ने अपनी पोस्ट में जो लाइन लिखी है, वह उनके गाने के लिरिक्स का हिस्सा है।
