Ramanand Sagar Ramayan : रामानंद सागर की रामायण इतनी जबरदस्त थी कि उसे आज भी कोई भूल नहीं पाया है। हर किसी के दिल में उसकी अमित छाप है। बता दे कि इसमें मुकेश रावल ने विभीषण का किरदार निभाया था। मुकेश रावल अब हमारे बीच नहीं रहे क्योंकि साल 2016 में उनकी मृत्यु हो गई थी। लेकिन आज हम आपको मुकेश रावल के बारे में बताने वाले हैं कि उन्हें विभीषण का किरदार कैसे मिला और उनकी मृत्यु कैसे हुई थी।
कुछ मीडिया खबरों की माने तो मुकेश रावल ने सुसाइड किया था। उनका शव मुंबई के कांदिवली स्टेशन के पास में पटरियों पर बेहद ही बुरी अवस्था में प्राप्त हुआ था। लेकिन अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर एक्टर ने ऐसा क्यों किया? इसीलिए जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह अपने बेटे की मौत के बाद सदमे में आ गए थे। मुकेश के दो बच्चे थे।
उनकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। लेकिन एक्टर के बेटे की मौत हो गई और बताया जाता है की बेटी की शादी के बाद वह काफी अकेले हो गए। वह अपने बेटे को याद करते हुए डिप्रेशन में आ गए थे। डिप्रेशन में ही एक दिन उन्होंने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली और उनकी मृत्यु हो गई।
इसके साथ-साथ आपको बता दें कि मुकेश रावल काफी लंबे वक्त तक थिएटर से भी जुड़े रहे थे। जहां पर रामानंद सागर की नजर उन पर पड़ गई थी और बताया जाता है कि बाद में मुकेश ने रामानंद सागर की रामायण के लिए मेघनाथ और विभीषण दोनों के ही किरदार के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन बाद में उन्हें विभीषण की भूमिका निभाने के लिए फाइनल कर लिया गया था।
