Kareena Kapoor Interview : यह तो सभी जानते हैं कि सैफ अली खान ने दो शादियां की हैं। दूसरी पत्नी करीना कपूर खान हैं जो कि मौजूदा समय में उनके साथ हैं। इसके पहले छोटे नवाब ने एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है। करीना कपूर खान से भी उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम तैमूर और जेह है।
क्या दोनों परिवारों में तालमेल है? इसको लेकर करीना कपूर खान से जब बात की गई तो कुछ ऐसा सामने आया जो कि हैरान करने वाला है। करण जौहर ने करीना से पूछा था कि क्या अमृता सिंह के साथ उनके कैसे रिश्ते हैं? बेबो ने एक हैरान करने वाली बात बताई है। करीना कपूर ने खुले तौर पर करण जौहर से बताया है कि, ”मैं कभी भी अमृता सिंह से नहीं मिली हैं। मैं उनकी काफी इज्जत करती हूं।
मैं सैफ से तब मिली जब उनके तलाक के कई साल पूरे हो चुके थे। तो वो कोई समय नहीं था और वो पूरी तरह से सिंगल था।” करण जौहर भी इस दौरान काफी हैरानी से सुनते नजर आ रहे हैं। करीना कपूर खान काफी बेबाक हैं और अपनी बातें खुले तौर पर रखती हैं। सैफ अली खान और करीना फिलहाल काम के साथ साथ अपने परिवार को लेकर भी काफी बिजी हैं।
