Rise and Fall : इंडियन टेलीविज़न पर रियलिटी शो का सीजन फिर से लौट आया है। एक तरफ सलमान खान के साथ बिग बॉस 19 टीवी पर धमाल मचा रहा है, वहीं दूसरी तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर नया गेम-आधारित शो राइज एंड फॉल भी तहलका मचा रहा है और सबसे मजेदार बात, यह शो बिग बॉस को सीधी टक्कर भी दे रहा है।
शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर ने पहले ही वीकेंड पर कहा कि राइज एंड फॉल ने पहले ही हफ्ते में धमाल मचा दिया। जब कंटेस्टेंट आदित्य ने स्पॉन्सर की लिस्ट पढ़ी, तो ग्रोवर ने कहा- “देखा! स्पॉन्सर बढ़ गए हैं। मतलब पैसा आ रहा है और लोग खूब देख रहे हैं।”
अशनीर ने यह भी बताया कि उनके शो में फोकस सुपरस्टार्स पर नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स पर है। हालांकि उन्होंने सलमान खान का नाम सीधे नहीं लिया, लेकिन फैंस समझ गए कि यह निशाना बिग बॉस और उनके शो पर था।
शुरुआत में सोशल मीडिया पर कई लोग सोच रहे थे कि यह शो फ्लॉप हो जाएगा। लेकिन पवन सिंह जैसे भोजपुरी स्टार के आने से सबको अहसास हो गया कि राइज एंड फॉल मजेदार और अलग है। फैंस सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स की हर हरकत पर कमेंट कर रहे हैं और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
भोजपुरी स्टार पवन सिंह के मस्ती भरे वीडियोज फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। वहीं अर्जुन बिजलानी अपने माइंड गेम्स से सबको चौंका रहे हैं और इसी वजह से वह टारगेट पर हैं।
आकृति और आरूष अपनी रियल पर्सनैलिटी से दर्शकों को इंप्रेस कर रही हैं। अरबाज, अहाना, धनश्री, कीकू और नयनदीप भी अपने अंदाज से शो में रंग भर रहे हैं।
राइज एंड फॉल का कॉन्सेप्ट काफी हद तक बिग बॉस जैसा है, लेकिन थोड़े ट्विस्ट के साथ। कंटेस्टेंट्स दो ग्रुप में बंटे हैं- रुलर्स जो पेंटहाउस में रहते हैं और वर्कर्स जो बेसमेंट में रहते हैं
