Charu Asopa : भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर सितारे राजीव सेन और चारु असोपा इस समय बैंकॉक में छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों अपनी मजेदार और खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, जिससे फैंस उनके मजेदार पलों का आनंद ले रहे हैं। रोमांटिक डेट नाइट की तस्वीरें राजीव ने अपने इंस्टाग्राम पर चारु के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं।
उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘Date night in Bangkok’ और साथ में एक रेड रोज का इमोजी भी डाली। चारु सफेद फ्लोइंग मिडी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ड्रेस में डीप V-नेक और हल्के रफल्स उनके लुक को और भी खास बना रहे थे। उन्होंने स्टाइलिश ईयररिंग्स और स्नेक प्रिंट हील्स पहनकर अपना लुक कम्प्लीट किया। राजीव भी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। उन्होंने रेड-ब्लैक चेक्ड शर्ट और ऑफ-व्हाइट लूज ट्राउजर्स पहने। ब्लैक स्लिप-ऑन शूज और साधारण रिस्ट एक्सेसरीज से उनका लुक पूरी तरह कूल और आरामदायक था।
तस्वीरों में राजीव ने चारु को गले लगाया, जिससे फैंस में यह कयास लगने लगे कि दोनों फिर से साथ हो सकते हैं। फैंस ने अपने अजब-अजब रिएक्शन देना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा- ‘इनका तो समझ ही नहीं आता।’ दूसरे ने कहा- ‘मैं अबतक इनका रिलेशनशिप स्टेटस नहीं समझ पाया हूं।’ तीसरे फैन ने उम्मीद जताई- ‘मैं उम्मीद करता हूं, वे एक बार फिर साथ आएंगे।’
राजीव और चारु अपनी बेटी जियाना की परवरिश पर ध्यान दे रहे हैं। 2023 में तलाक के बाद भी दोनों को-पैरेंटिंग कर रहे हैं और बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने परिवार के लिए थाईलैंड की छुट्टी की योजना बनाई, जिससे उनकी बेटी के प्रति प्यार और जिम्मेदारी दिखाई देती है।
पुराने व्लॉग में राजीव ने गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन के दौरान चारु की तारीफ की थी और एक प्यारा पल शेयर किया था। इससे फैंस ने उम्मीद जताई कि शायद दोनों का रिश्ता फिर से जुड़ जाए।
