Giorgia Andriani : फिल्ममेकर और बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान जहां इन दिनों अपने दूसरे बच्चे के कारण सुर्खियों में हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रयानी लोगों का नींद-चैन उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। जॉर्जिया ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें शेयर कर दी हैं कि पाकिस्तान तक से उनके लिए प्यार आ गया है।
जॉर्जिया की लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो उन्होंने स्पोर्ट लुक में अपनी बिंदास तस्वीरें शेयर करते हुए अपने बैक फिटनेस गोल्स से तमाम लोगों की फीलिंग्स को टीज कर दिया है। जॉर्जिया की टोन्ड बॉडी और उनकी कमर की कट लाइन पर हर किसी की नजर थमी ही जा रही है। एक्ट्रेस ने लगभग एक ही पोज में अपनी 7 तस्वीरें शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
जॉर्जिया की इन तस्वीरों के कमेंट सेक्शन में फैंस उनकी दीवाने दिखाई दे रहे हैं। साथ ही लोग जॉर्जिया से ऐसी बॉडी पाने के लिए वर्कआउट रूटीन और एक्सरसाइज के साथ डाइट प्लान तक जानना चाह रहे हैं। इतना ही नहीं जॉर्जिया की इन तस्वीरों पर पड़ोसी मुल्क तक से प्यार आया है। mshoaib2530 नाम के पाकिस्तानी यूजर्स ने हसीना के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “पाकिस्तान से आपके लिए प्यार भेज रहा हूं।”
काम के मोर्चे पर, जॉर्जिया एंड्रियानी को हाल ही में शहनाज गिल के भाई शहबाज बादशाह के साथ “लिटिल स्टार” गाने में देखा गया था। अभिनेत्री इस साल श्रेयस तलपड़े अभिनीत “वेलकम टू बजरंगपुर” से बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री एक संगीत वीडियो में भी दिखाई देंगी, जिसकी बारीकियों का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
