Vicky Jain Accident: अंकिता लोखंडे जमकर चर्चाओं में रहती हैं, लेकिन जब से बिग बॉस और लाफ्टर शेफ में विक्की जैन नजर आए हैं तब से तो वह भी जमकर लाइमलाइट बटोर रहे हैं। अकसर मीडिया उनके पीछे भागती है। बता दें कि विक्की जैन के पास करोड़ों की संपत्ति है, लेकिन फिर भी उनका सादगी भरा अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता है। बता दें कि दो दिन पहले विक्की जैन से जुड़ी एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई थी।
विक्की जैन के हाथ में आए 45 टांके बताया गया था कि विक्की जैन का एक्सीडेंट हो गया है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। विक्की जैन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसे देखकर लोगों को उनकी फिक्र हुई क्योंकि तब तक कुछ भी सामने नहीं आता कि वह ऐसी हालत में अस्पताल में भर्ती क्यों हुए हैं, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि विक्की जैन का एक्सीडेंट हो गया था और उनके दाएं हाथ में 45 टांके आए हैं।
बताया गया है कि उनके हाथ में कार की कांच घुस गई थी जिस वजह से उन्हें गहरी चोट लगी है, लेकिन अब विक्की जैन अस्पताल से लौटकर आ गए हैं विक्की के दोस्त समर्थ जुरेल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि ऐसी स्थिति में भी विक्की जैन डांस करते नजर आ रहे हैं।
