Ameesha Patel : ‘गदर’ की सकीना यानी कि अमीषा पटेल और लाइमलाइट का पुराना नाता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल हो जाता है। गदर में एक्ट्रेस ने सकीना का किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीत लिया था। इसके साथ ही रियल लाइफ में भी अमीषा पटेल की खूबसूरती के लोग दीवाने हुआ करते हैं।
यूं तो अमीषा पटेल के अफेयर्स की लिस्ट काफी लंबी है लेकिन ये हसीना आज 51 की उम्र में भी सिंगल ही है। अमीषा पटेल ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में एंट्री मारी और रातों-रात सुर्खियों में आ गई थी। इतना ही नहीं उनके किरदार को इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि लोग उनके दीवाने हो गए थे। लेकिन आपको बता दें कि इससे भी ज्यादा उनके परिवार में चल रहे विवादों ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी। ऐसा इसीलिए क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने परिवार पर पैसों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा दिया था।
दरअसल आपको बता दें कि जब अमीषा पटेल खुद से 8 साल बड़े प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट को अपना दिल दे बैठी थी तभी से उनके परिवार के बीच में अनबन शुरू हो गई थी। इतना ही नहीं उनके परिवार वाले इस रिश्ते से बिल्कुल नाखुश थे। दरअसल विक्रम भट्ट ने पहले ही शादी की हुई थी। इतना ही नहीं अमीषा पटेल के माता-पिता इस बात से राजी नहीं थे। वह चाहते थे कि अमीषा विक्रम को छोड़कर किसी अच्छे इंसान से शादी करें। लेकिन अमीषा पटेल विक्रम को छोड़ना नहीं चाहती थी।
