Poonam Pandey : दिल्ली की मशहूर लव कुश रामलीला के बारे में भला कौन नहीं जानता है। ये ऐसी रामलीला है जहां पर सितारे भी आते हैं। हर साल दशहरे के मौके पर ये रामलीला होती है और लाखों का हुजूम यहां पहुंचता है। लेकिन इस बार कुछ अलग होने वाला है। एक ऐसी खबर सामने आई है जो कि शायद आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस बार रामलीला में ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है जो कि अपने बेशर्म वीडियोज के लिए मशहूर है।
बोल्डनेस की ब्रांड एंबेसडर ये हीरोइन रामलीला में किरदार निभाती नजर आने वाली है। अश्लील कंटेंट बनाने वाली इस हसीना का नाम सामने आते ही लोग अपने सिर पकड़ने पर मजबूर होने वाले हैं। पूनम पांडे निभाएं मंदोदरी का किरदार ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) हैं। पांडे दिल्ली की मशहूर रामलीला में इस साल मंदोदरी का किरदार निभाती नजर आने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। बता दें कि पूनम पांडे अपने अश्लील और एडल्ट कंटेंट के लिए जानी जाती हैं।
18 साल से कम उम्र के बच्चे उनका कंटेंट नहीं देख सकते हैं। ऐसे में इस तरह की खबर आना काफी हैरान और दुखी करने वाला है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के इस मंच पर पूनम पांडे का होना काफी हैरान करने वाला है। भड़क गए लोग इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं। एक ने लिखा, ”सूर्पनखा का रोल देने के बजाय मंदोदरी का दे दिया।
एक ने लिखा, इसको रावण की पत्नी नहीं बहन बनाओ।” एक ने लिखा, ”मंदोदरी भी इससे बेहतर थी, मुझे लगता है लोगों को इस पर दोबारा सोचने की ज़रूरत है।” एक ने लिखा, ”ये आपत्तिजनक है। एक अश्लीलता फैलाने वाली स्त्री को पंचकन्याओं में से एक मंदोदरी का रोल देना धर्म का अपमान है।” इस तरह से लोग भड़के हुए हैं।
